देहरादून। राष्ट्रीय हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आज वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पाण्डे की अध्यक्षता जिला सूचना कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के समस्त पत्रकारों ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुये कहा कि हिन्दी पत्रकारिता का अपना विशेष स्थान रहा है और हिन्दी पत्रकारिता ने जनपक्षीय मुददों को प्रमुखता से समाज के सामने रखा है। वर्तमान दौर में पत्रकारिता के उतार-चड़ाऊ के बावजूद भी पत्रकारिता जनपक्षिय रही है। गोष्ठी के अन्त में यह तय किया गया कि भविष्य की चुनौतियों के लिये सभी पत्रकार एकजुट होकर आगे आयेंगे। इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी अजनेश राणा ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकारों को बधाई दी।

इस अवसर पर प्रकाश पंत, पी0सी0 तिवारी, राजेन्द्र रावत, दीप जोशी, अशोक पाण्डे, कंचना तिवारी, हरीश भण्डारी, नवीन उपाध्याय, नसीम अहमद, निर्मल उप्रेती, अनिल सनवाल, प्रमोद जोशी, किशन जोशी, विभू कृष्णा, शिवेन्द्र गोस्वामी, प्रकाश भट्ट, स्निग्धा, अनुराग, सुमैया, माही सहित अन्य उपस्थित थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *