उत्तराखंड

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आयोजित की चित्रकला प्रतियोगिता 

नैनीताल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नैनीताल नगर की शिवाजी शाखा सूखाताल द्वारा वाल्मीकि जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संघ के जिला सह प्रचार प्रमुख अंचल पंत द्वारा हनुमान जी पर आधारित एवं रामायण कथा पर केंद्रित कलर स्टोरी बुक का वितरण किया गया जिसमे बच्चों को भगवान् राम के जीवन कथा का सचित्र वर्णन तो प्राप्त होगा ही, साथ ही चित्रों में रंग भी भर सकते है।
  इस पुस्तक का प्रकाशन नीब करोरी महाराज की अनन्य भक्त राम रानी (जिनका असली नाम युवत्त रोस्सेर है और वह अमेरिका के टेक्सास यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहीं है ) के द्वारा किया गया है और महाराज की प्रेरणा से इस पुस्तक का उनके द्वारा निशुल्क वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में बौद्धिक वक्त के रूप में संजीव मंडल द्वारा महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की किस प्रकार त्याग, तपस्या और साधना से व्यक्ति रत्नाकर से महर्षि वाल्मीकि में परिवर्तित होकर विश्व कल्याण हेतु प्रथम कवि के रूप में रामायण नामक ग्रन्थ की रचना करते हैं. महर्षि वाल्मीकि का जीवन समस्त मानव जाती के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। संघ के वरिष्ठम स्वयंसेवक एवं सेवानिवृत शिक्षक के. सी. पंत द्वारा सभी का मार्गदर्शन किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका के पूर्व सभासद प्रेम सागर जी द्वारा की गयी. कार्यक्रम का सञ्चालन नगर कार्यवाह सुयश पंत तथा विश्वकेतु वैद्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मेंद्र (नगर व्यवस्था प्रमुख) एवं गोपाल रावत, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, भाजपा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में उपस्थित 113 बाल स्वयं सेवकों द्वारा हनुमान जी के चित्र को कार्यक्रम स्थल पर पुस्तक में रंगा गया और इस प्रतियोगिता के अगले चरण में पूरी पुस्तक को घर से रंग भरकर आगामी 14 नवम्बर को इसी स्थान पर लाया जायेगा। जिस दिन एक प्रश्नोत्तरी एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा और पुरूस्कार वितरण का कार्यक्रम भी किया जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *