देहरादून। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण रामनवमी के मौके पर देहरादून में घरों में कन्या पूजन नहीं हुआ। लोगों ने घर पर ही पूजा की। व्रती महिलाओं ने व्रत खोला। कॉलोनियों में लोगों ने अपने घरों में पूजा कर जरूरतमंदों की मदद करने वाली संस्थाओं को राशन दान किया।
रामनवमी के मौके पर जरूरतमंद बच्चियों को राशन बांटा गया। श्रीनगर गढ़वाल में भी घरों में सामान्य पूजन हुआ। कन्याओं को जिमाने के बजाय उन्हें घर पर जाकर ही भेंट दी गई। पकी हुई खाद्य सामग्री देने से लोगों ने परहेज किया। गोपेश्वर में घरों में कन्या पूजन किया गया। इस दौरान कन्या मास्क पहन कर पूजा में पहुंची। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर कन्या जिमाई गई।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *