देहरादून। राज्य आंदोलनकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को उत्तराखंड का मुख्य सूचना आयुक्त नामित किया गया है। शासन ने इस सम्बंध में अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनी चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों के आधार पर उनका चयन किया है। समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कैबिनेट मंत्री चन्दनराम दास शामिल हैं। योगेश भट्ट उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी हैं तथा तीन दशक से पत्रकारिता से जुड़े हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed