देहरादून। उत्तराखंड के राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश को समाप्त करने का शासनादेश आज निरस्त कर दिया गया है। 24 दिसंबर को उत्तराखंड शासन द्वारा शीतकालीन अवकाश को समाप्त करने का आदेश जारी किया गया था। शिक्षा सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम ने आज शासनादेश जारी किया शासनादेश कहा गया है कि राज्य में व्यापक सीट एवं पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए शीतकालीन अवकाश को समाप्त करने के शासनादेश को निरस्त किया गया है। 10वीं तथा 12वीं की बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षाओं की योजना अलग से बनायी जाएगी। Post navigation केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने की 10 और 12 बोर्ड परीक्षाएं की तारीखों की घोषणा बलिदानियों के बाद अब समय दानियों व धन दानियों की बारीः विजयशंकर तिवारी