उत्तराखंड

योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने दुख व्यक्त किया

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का  निधन  दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आज प्रातः हो गया। वे 89 वर्ष के थे। वे  लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव मंजूर पौड़ी लाया गया।  योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर जारी अपने वक्तव्य में कहा है कि शासकीय कार्यों में तथा कोरोना से निपटने के लिए उनकी  व्यस्तता होने के कारण हुआ अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उ0प्र0 के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से दूरभाष पर वार्ता कर उनको सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट जी का अपना एक अलग व्यक्तित्व था वह एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। यमकेश्वर ब्लॉक में किये गये उनके सामाजिक योगदान के लिये उनको हमेशा याद किया जायेगा। यमकेश्वर में स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट जी द्वारा एक महाविद्यालय की स्थापना भी की गई थी जहां आज सैकड़ों बच्चे अध्यनरत है। उनका शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *