-अप्रैल में पहली बार 39 डिग्री पहुंचा तापमान चार
-दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस इजाफा
ऋषिकेश। योगनगरी में चार दिनों में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। बाहर निकलने पर लोगों को चिलचिलाती गर्म हवाएं तो घरों में गर्मी और उमस परेशान कर रही है। योगनगरी में गर्मी ने 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को ऋषिकेश का तापमान रिकार्ड 39 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 15 अप्रैल 2004 में ऋषिकेश अधिकतम रिकॉर्ड तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सूरज की तपिश इस कदर बढ़ गई है कि दिन चढ़ते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए है। ऋषिकेश में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पिछले चार दिनों में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। बाहर निकलने पर लोगों को चिलचिलाती गर्म हवाएं तो घरों में गर्मी और उमस परेशान कर रही है। हाल यह है कि पंखे और कूलर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे हैं।जिन घरों में एसी है वहां लोग अभी राहत है। लोग घरों में शरबत, ठंडे पानी और बाहर गन्ने के जूस व शिकंजी से अपना गला तर कर रहे हैं। बेल के जूस की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गंगा घाटों का भी रुख कर रहे हैं। ऋषिकेश में अप्रैल में पहली बार तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार अमूमन ऋषिकेश में अप्रैल में तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहता है। वर्ष 2021 में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और वर्ष 2020 में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस था। वर्ष 2004 में अप्रैल में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed