देहरादून। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात हथियारी के पास एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में लापता तीन लोगों के शव मंगलवार को बरामद कर लिए गए। अभी कई लोग लापता हैं। वहीं हादसे के वक्त घायल चालक को बचा लिया गया था। बताया गया कि वाहन में छह से सात यात्री सवार थे। हालांकि अभी ये यात्रियों की संख्या कनफर्म नहीं है। एसडीआरएफ द्वारा 25 किलोमीटर के दायरे में खोज एवं बचाव कार्य जारी है।
दुर्घटना में घायल को उपचार के लिए सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वाहन में कुल कितने लोग सवार थे। अभी इसका ठीक ढंग से पता नहीं चल सका है। अभी तक करीना, अंजली और सूरज के शव निकाले जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार वाहन विकासनगर से लावड़ी गांव जा रहा था। वाहन चालक प्रवेश कुमार पंवार पुत्र नेपाल सिंह पंवार शाम चार बजे हथियारी बैंड के समीप वाहन से नियंत्रण खो बैठा। जिस कारण वाहन सड़क से नीचे यमुना नदी में जा गिरा। सड़क से कुछ गुजर रहे कुछ लोगों ने नदी में वाहन को गिरा देखा। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अभियान के दौरान चालक प्रवेश कुमार हादसे वाली जगह से कुछ दूरी पर बेहोशी की हालत में मिला। जिसे उपचार के लिए सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि वाहन में कितने लोग सवार थे। इसका अब तक ठीक ढंग से पता नहीं चल सका है। चालक के बोलने की स्थिति में आने के बाद ही यात्रियों की संख्या का पता चल सकेगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed