उत्तराखंड

यूजेवीएनएल में इंजीनियर और जियोलाॅजिस्ट के पदों पर होगी भर्ती

देहरादून। युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। लम्बे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को अब उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में तीन वर्षों बाद शुरू की गयी भर्तियों में आवेदन करने का मौका मिलेगा। इसी वर्ष इन नौकरियों के लिए विज्ञप्ति जारी की जायेगी। यूजेवीएनएल ने इंजीनियरों और जियोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय को प्रत्यावेदन भेजा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सहायक अभियंता के दस, सहायक अभियंता सिविल के दस और जियोलॉजिस्ट के एक पद के लिए प्रत्यावेदन पंतनगर विवि को भेज दिया गया है। पंतनगर विवि की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए अखिल भारतीय स्तर पर भर्ती परीक्षा कराई जाएगी। इसका नोटिफिकेशन नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। यह सभी पद श्रेणी-2 के हैं। यूजेवीएनएल प्रशासन के मुताबिक, जून 2021 तक सभी भर्तियां पूरी कर ली जाएंगी। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में भी रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी। यूपीसीएल बोर्ड ने भर्ती के लिए अनुमति दे दी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *