देहरादून। देहरादून शहर में वर्षों से अपनी छोटी दुकानों से व्यवसाय चला रहे लोगों को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा दुकानों को नोटिस दिया गया हैं। जिससे उनके रोजी रोटी का संकट छा गया है। प्राधिकरण द्वारा जो तुगलगी फरमान दिया गया है उसका उत्तराखंड क्रान्ति दल कड़ा विरोध करता है। साथ ही दल का साफ कहना है कि देहरादून के आम आदमी के रोजी रोटी छिनने का काम इस तरह से किया तो देहरादून की फिजा खराब होगी। जिसके लिए प्राधिकरण ही नहीं बल्कि शासन प्रशासन भी जिम्मेदार होगा। दल के महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने कहा कि दल की महानगर ईकाई छोटे दुकानदारों के साथ है तथा एक नई रणनीति बनाकर आंदोलन की शुरुआत करेगा। आज पार्टी कार्यालय में महानगर इकाई देहरादून में कमला सिंह, मंजू देवी तथा लक्ष्मी रावत ने दल की सदस्यता ग्रहण की

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *