कोटद्वार। कोटद्वार में एक युवक ने मोबाइल गेम खेलने से टोके जाने पर जान दे दी। जिले के द्वारीखाल ब्लॉक के चैलूसैंण बाजार के पास स्थित चैरा गांव में एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।
ग्रामीणों ने बताया कि युवक की मां ने बेटे को मोबाइल पर वीडियो गेम खेलने से टोका तो उसने क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे कोटद्वार अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसआई मनोज रावत ने बताया कि चैलूसैंण के नजदीक चैरा गांव निवासी राहुल (19) पुत्र वीर सिंह अपने मोबाइल पर वीडियो गेम खेल रहा था। उसकी मां ने दिन-रात मोबाइल पर लगे रहने की बात कहते हुए उसे डांट लगा दी। इससे क्षुब्ध होकर उसने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। इसके बाद जब उसकी हालत खराब हुई तो ग्रामीण उसे करीब दो किमी दूर कुर्सी से चैलूसैंण बाजार में एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन उसकी हालत अधिक खराब देखकर डॉक्टर ने उसे कोटद्वार ले जाने की सलाह दी।  उसके बाद परिजन राहुल को राजकीय बेस चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed