ऋषिकेश। ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुमानीवाला क्षेत्र में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। पुलिस मामले को पारिवारिक कलह से जोड़कर देख रही है। जानकारी के मुताबिक अमित ग्राम गुमानीवाला निवासी सूर्य राज शर्मा (26 वर्ष) पुत्र स्व. राजकुमार शर्मा, रावत प्लॉट गली नंबर-10 अमित ग्राम गुमानीवाला में किराये के मकान पर अपने परिवार के साथ रह रहा था। बीती देर रात स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि सूर्य राज ने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोलकर सूर्य राज को फंदे से नीचे उतारा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि सूर्य राज की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी, उसकी ससुराल विकासनगर में है। इन दिनों पत्नी अपने मायके गई है। पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी के बीच कोई विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने युवक का मोबाइल और एक डायरी पुलिस ने कब्जे में ली है। डायरी को पढ़ने पर पता चला है कि युवक की अपनी पत्नी के साथ अनबन चल रही थी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed