उत्तराखंड

यात्रियों को लेकर लौटी बस के चालक के साथ मारपीट

कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के पौखाल बाजार में शनिवार रात लॉकडाउन में देहरादून से कोटद्वार पहुंचे यात्रियों को घर छोड़ने जा रही रोडवेज बस के चालक के साथ मारपीट और यात्रियों को बंधक बनाने कर मामला सामने आया है। आरोप है कि मौके पर लोगों को समझा रहे पटवारी के साथ भी इन लोगों ने मारपीट की है। घटना की सूचना पर तहसीलदार डबल सिंह रावत के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि आठ पर मुकदमा दर्ज कर दिया है।
बता दें कि शनिवार शाम को लॉकडाउन में फंसे यात्रियों को लेकर देहरादून से परिवहन निगम की बसें कोटद्वार पहुंची। यहां ग्रास्टनगंज स्थित रामलीला मैदान में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद यात्रियों को घरों तक छोड़ने के लिए प्रशासन की ओर कोटद्वार से परिवहन निगम की बसें लगाई गई थीं। जिनमें से एक बस शाम करीब 7 बजे कोटद्वार से यमकेश्वर-कोटद्वार मोटर मार्ग पर पड़ने वाले विभिन्न गांव के 21 यात्रियों को लेकर बस यमकेश्वर के लिए रवाना हुई। जिसे रात करीब 9 बजे पौखाल बाजार पहुंचने पर कुछ लोगों द्वारा रोका लिया गया। आरोप है कि लोग यात्रियों को लाने से नाराज थे। इसलिए इन लोगों ने बस चालक से गाली गलौज और मारपीट की की। इस पर वहां पर मौजूद पटवारी शिवदत्त नौटियाल जब बीच बचाव के लिए आये, तो ग्रामीणों द्वारा उनके साथ भी मारपीट की गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार ने ग्रामीणों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। जब काफी समझाने पर भी लोग नहीं माने तो पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया। बोले अधिकारी तहसीलदार डबल सिंह रावत ने बताया कि मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि आठ व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *