देहरादून। मौसम के एकाएक बदलने से गर्मी से राहत मिली है। बुधवार को प्रदेश में मौसम ने करवट बदली और मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलने लगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फवारी भी हुई। गंगोत्री धाम की पहाड़ियों और गौमुख के आस-पास के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं, निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। यमुना घाटी में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने के अलावा कुछ जगहों पर अवशेष जमा होने के चलते सड़क अवरोध होने की संभावना भी जताई है।
वहीं गुरूवार को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी और टिहरी जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि इसके ठीक एक दिन यानी 21 अप्रैल को प्रदेश भर के कुछ जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *