देहरादून। मिसेज दून दिवा सेशन-2 प्रतियोगिता का ग्रांड फिनालेे राजपुर रोड स्थित डब्ल्यूआईसी के ऑडिटोरिम में किया गया। इस दौरान  फिल्म अभिनेता राहुल रॉय मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड उनका पंसदीदा शहर रहा है। राहुल रॉय ने चिकित्सा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान  वेदिक इंटरनेशनल प्रमोटर सोसाइटी की डायरेक्टर श्रीमती नलिनी तनेजा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य ब्रेस्ट कैंसर और सरवाइकल कैंसर की जागरूकता को लेकर किया गया है। कार्यक्रम के दौरान  खादी को भी प्रमोट करने के लिए खादी फैशन वॉक किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा और भाजपा नेता उमेश अग्रवाल के पुत्र सिद्धार्थ अग्रवाल मौजूद रहेेें। इसके साथ ही विशिष्ठ अतिथि डॉ कुडियाल, डॉ सुमिता प्रभाकर और डॉ योगेन्द्र मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही आयोजन समिति में प्रवित्रा सेलुन, मेकअप पार्टनर, आरके स्टूडियो प्रिंयका, मन्नु कालरा, शिंवाग वर्मा, शौर्य प्रताप सिंह आयोजन समिति में रहेंगे। सम्मानित होने वालों में डॉ महेश कुडियाल, डॉ सुमिता प्रभाकर, डॉ लूना पंत, डॉ रेखा श्रीवास्तव, डॉ मनीषा सिंह, मीना गर्ग, निधी अरोडा, प्रवीन डंग, ऋचा अहलावत, डॉ अनुराधा मल्ल, डॉ योगेन्द्र, अनुभा पुण्डीर, विनिता गुप्ता, लुना पंत, मनीषा सिंह, मीनू वैश, रेखा श्रीवास्तव, वैशनवी पुरोहित, विदुशी ज्याला जैन, किरन भट्ट तोदारिया, लतिका कोठियाल, अंजना साहनी, आदि शामिल रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *