देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने हर जनपद में को वेट कंट्रोल रूम का गठन कर मिशन हौसले के तहत लोगों तक सहायता पहुंचाने की मुहिम छिड़ी हुई है।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मानव सेवा के लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा मिशन हौसला पुलिस लोगों को दवाइयां, ऑक्सीजन, प्लाजमा, राशन सहित हर जरूरी सेवा उपलब्ध करा रही है। मिशन हौसला के तहत प्रदेश सभी जनपदों में स्थापित कोविड कन्ट्रोल रूम एवं उनके नोडल अधिकारियों के सम्पर्क नम्बर शेयर किए गए हैं। इन पर सम्पर्क कर आप सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

मिशन हौसला के तहत अभी तक पुलिस सहायता हेतु 3278 फोन काॅल प्राप्त हुए, जिन पर कार्यवाही करते हुए कुल 355 लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर, 216 लोगों को अस्पताल में बेड, 77 लोगों को प्लाज्मा डोनेशन, 4007 लोगों को दवाईयां, 86 लोगों को एंबुलेंस की सुविधा, 506 लोगों को राशन, सहित 202 कोरोना संक्रमितों का दाह संस्कार किया गया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *