देहरादून। मालदेवता में एक किशोर के गहरे पानी में डूब से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को बरामद कल लिया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह आठ बजे अभिषेक थापा ने फोन पर सूचना दी कि नदी में एक किशोर डूब गया है। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने गहरे पानी में जाकर सर्चिंग अभियान चलाया। मृतक की पहचान रोहित पुत्र रवि रावत 16 वर्ष निवासी विश्वनाथ एंक्लेव मयूर विहार देहरादून के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि किशोर अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था और पानी में उतरने के दौरान उसे गहराई का अंदाजा नहीं लगा और डूबने लगा। साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में ओझल हो गया। एसडीआरएफ की टीम में रवि चौहान, योगेश रावत, प्रवीण चौहान, सुशील कुमार, मुकेश रावत, टीकू, चालक चन्दन सिंह आदि शामिल थे। उधर, सूचना पर परिजन भी पहुंच गए और उनका रो रोकर बुरा हाल है। Post navigation आईएएस सविन बंसल ने आपदा जोखिम-सुशासन पर भारत का प्रतिनिधित्व किया प्लास्टिक व फर्टिलाइजर का उपयोग पूरी तरह से बंद करें: महाराज