uksb logos
देहरादून। धामी कैबिनेट में आज कई अहम फैसलों पर मोहर लगाई। कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 63 हजार करोड़ के बजट प्रस्ताव को मंजूरी दी। कैबिनेट बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। साथ ही कई विभागों के संशोधित नियमावली पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है। कैबिनेट ने मानचित्र स्वीकृति हेतु वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
धामी कैबिनेट के मुख्य बिंदु-
– सिंचाई विभाग की मेठ सेवा नियमावली को मिली मंजूरी।
– गैलंट्री अवॉर्ड के प्रोत्साहन राशि को किया गया दोगुना।
– 63 हजार करोड़ के बजट प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी।
– हेल्थ के संविदा कर्मचारियों के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का निर्णय।
– सिंगल सिस्टम के तहत sdm को पावर दी गई।
– उत्तराखंड बोर्ड में cbsc का पैटर्न लागू किया जाएगा।
– वन टाइम सेटलमेंट को आगे बढ़ाया गया।
– 14 से 20 जून तक सत्र होगा, कैबिनेट से मिली मंजूरी।
– हरिद्वार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने का निर्णय।
– होमगार्ड को भी डीए दिया जाएगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *