उत्तरकाशी। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखबा) से आज गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है।  माँ गंगा की डोली आज रात्रि विश्राम भैरव मंदिर (भैरवघाटी) में करेंगी व 26 अप्रैल को सुबह गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम पाठ एवं विशेष पूजा अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रोहिणी अमृत योग की शुभ बेला पर दोपहर 12रू35 बजे सादगीपूर्ण ढंग से गंगोत्री धाम के कपाट दर्शनाथ के लिये खोल दिए जाएंगे।
 गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोविड 19 व देशव्यापी लॉक डाउन के चलते इस बार मां गंगा की डोली उप जिलाधिकारी भटवाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी की मौजूदगी में सिर्फ तीर्थ पुरोहितों द्वारा ही रवाना किया गया। कोई भी तीर्थ यात्री, श्रद्धालु मौजूद नही था। इस अवसर पर मुखबा गांव व तीर्थ पुरोहितों द्वारा सामाजिक दूरी(सोशल डिस्टेंस)का पूर्ण अनुपालन किया गया।  इस अवसर पर सीएमओ डॉ डीपी जोशी, सीओ कमल पंवार मन्दिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, मंदिर समिति के पदाधिकारी व तीर्थ पुरोहित मौजूद थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *