चमोली। मंडल क्षेत्र की मां अनुसूया देवी की डोली ने गुरुवार को यहां अलकनंदा और पिंडर नदियों के पावन संगम पर स्नान किया। इस दौरान मां अनुसूया के जयकारों से संगम और कर्णप्रयाग क्षेत्र गूंज उठा। गुरुवार देर शाम मां अनुसूया देवी की डोली कर्णप्रयाग से जयकंडी के लिए रवाना हुई। बुधवार देर शाम मां अनुसूया की देव डोली यहां अपर बाजार भट्ट निवास पहुंची। जहां लोगों ने मां अनुसूया की पूजा अर्चना की। गुरुवार को होने के चलते देवी की डोली दोपहर बाद संगम स्नान के लिए पहुंची। इस दौरान संगम पर पुजारियों द्वारा पारंपरिक और वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने मां अनुसूया के दर्शन किए। अनुसूया देवी की यात्रा समिति के प्रबंधक भगत बिष्ट ने बताया कि देवी की डोली दशहरे के पर्व से क्षेत्र भ्रमण पर है। बताया कि कई गांवों का भ्रमण करने के बाद देवी मकर सक्रांति को रूद्रप्रयाग में संगम स्नान करेगी। इस दौरान जयकृष्ण भट्ट, हरिकृष्ण भट्ट, रामकृष्ण भट्ट, महिमानंद भट्ट, कैलाश जोशी, अशोक डिमरी, चेतन मनोड़ी, पुजारी बलराम तिवाड़ी, मदन प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद थे। Post navigation नए साल के जश्न के लिए पर्यटकों से गुलजार हुआ औली सीएम ने किया नेशनल हैण्डलूम एक्सपो का उद्घाटन, 12 जनवरी तक चलेगा एक्सपो