मुंबई (हि.स.) । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगतसिंह कोश्यारी ने गुरुवार शाम को महाराष्ट्र के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रदीप नंदजोग ने राजभवन में आयोजित समारोह में उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण के बाद कोश्यारी ने कहा कि वह राज्य की जी-जान से सेवा करेंगे और राज्य के विकास को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने मराठी में शपथ ली।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील, उत्तराखंड राज्य के कई मंत्री भी उपस्थित थे। शपथ लेने से पहले कोश्यारी ने सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।
इससे पहले मंगलवार शाम को राज्य सरकार की तरफ से वर्तमान राज्यपाल सी. विद्यासागर राव को भावपूर्ण विदाई दी गई। मुख्यमंत्री फडणवीस ने राव को शाल व गुलदस्ता देकर उन्हें विदाई दी और उनका आभार प्रकट किया। इस दौरान राज्यपाल को नौसेना की तरफ से सलामी दी गई।
हिन्दुुस्थान समाचार

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *