उत्तराखंड

महाकुम्भ-2021 में स्वच्छ कुम्भ, ग्रीन कुम्भ पर फोकस

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात
देहरादून। प्रदेश के शहरी विकास एवं आवास मंत्री मदन कौशिक ने अपने लखनऊ भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया। मंत्री मदन कौशिक ने मुलाकात के दौरान आगामी हरिद्वार महाकुम्भ-2021 तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी दिया और उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित किये गये प्रयाग कुम्भ-2019 के अनुभवों का सहयोग प्राप्त हेतु अनुरोध किया। श्री कौशिक ने बताया कि हरिद्वार महाकुम्भ-2021 में स्वच्छ कुम्भ, ग्रीन कुम्भ पर फोकस किया जायेगा और हरिद्वार महाकुम्भ-2021 पल्यूसन फ्री, फायर फ्री और वेस्ट फ्री बनाया जायेगा। मंत्री मदन कौशिक ने कहा  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेवतृत्व होने वाले महाकुम्भ आयोजन की तैयारी मंे तेजी लाई जा रही है। इसके अतिरिक्त मंत्री मदन कौशिक ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं भाजपा संगठन मंत्री सुनील बंसल से भी मुलाकात किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *