देहरादून। सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने आखिर रुड़की नगर निगम उम्मीदवार पद के लिए मयंक गुप्ता का नाम घोषित कर दिया है। प्रदेश कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में मयंक गुप्ता को नगर निगम का मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। गुप्ता की दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी।

रुड़की नगर निगम के मेयर के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित किये जाने पर गुप्ता ने  मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत , प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय भट्ट , केंद्रीय मंत्री माननीय डॉ रमेश पोखरियाल निशंक , मंत्री मदन कौशिक एवं डॉ धन सिंह रावत , रुड़की विधायक श्प्रदीप बत्रा,  झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को  धन्यवाद दिया।

 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *