-पुलिस के साथ धक्का मुक्की, 20 लोग हिरासत में लिए
हरिद्वार। हरिद्वार में सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की गली के बाहर जमकर हंगामा किया। धीरे-धीरे हंगामा इतना बढ़ा कि वहां पहुंची पुलिस के साथ भी कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। वहीं इसके बाद कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, शराब माफिया और भू माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाकर सुबह युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव राम विशाल देव के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के आवास के बाहर एकत्रित हुए। सुबह करीब दस बजे जैसे ही उन्होंने वहां टेंट लगाना शुरू किया तो पुलिस वहां पहुंची और टीम ने उन्हें वहां टेंट लगाने से रोक दिया। इस पर कार्यकर्ता वहां धरना देने के लिए टेंट लगाने पर अड़ गए। इस पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ता देख सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने उन्हें हिरासत में लेने के आदेश दिए।जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने बल पूर्वक उन्हें गाड़ी में बैठाना शुरू किया। मेयर के पति अशोक शर्मा के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा को पुलिस ने डंडे और धक्के देकर गाड़ी में डाला। इस दौरान हाथापाई में महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडेय के हाथ में चोट भी आई है।सुबह करीब दस बजे जैसे ही उन्होंने वहां टेंट लगाना शुरू किया तो पुलिस वहां पहुंची और टीम ने उन्हें वहां टेंट लगाने से रोक दिया। इस पर कार्यकर्ता वहां धरना देने के लिए टेंट लगाने पर अड़ गए। इस पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ता देख सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने उन्हें हिरासत में लेने के आदेश दिए।पुलिस ने करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है। जिन्हें रोशनबाद पुलिस लाइन में लेकर पहुंचे। उनके जाने के बाद भीइन्हें पुलिस ने हिरासत में तो नहीं लिया, लेकिन धक्का देकर प्रेम नगर आश्रम गेट तक ले गए। इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा ने पुलिस पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को धराशायी करने का आरोप लगाया। उन्होंने सीओ को शहरी विकाश मंत्री मदन कौशिक का एजेंट बताया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राजबीर चैहान के नेतृत्व में खन्नानगर गली के बाहर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *