uksb logos
देहरादून। मंकीपॉक्स को लेकर उत्तराखण्ड सरकार सतर्क हो गयी है। केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद प्रदेश में भी एसओपी जारी की गयी है। मंगलवार को नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से यह एसओपी जारी की गई है। विभाग ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वस्थ्य विभाग ने विदेश यात्रा लौटे लोगों पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि देश में केरल व दिल्ली में मंकीपॉक्स का मामला मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क किया है। विभाग ने निर्देश दिए कि मंकीपॉक्स प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटने वाले लोगों की निगरानी रखी जाए। यदि किसी में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए जाते हैं तो सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे कर आइसोलेट किया जाए। विभाग ने पिछले महीने संदेह के आधार पर हरिद्वार से एक व्यक्ति का सैंपल जांच के लिए भेजा था, जो निगेटिव आया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *