-वंदेमातरम सेवा कुंज में भेल करायेगा भोजन कक्ष का निर्माण
हरिद्वार। दिव्यप्रेम सेवा मिशन न्यास द्वारा कुष्ठ रोगियोके बालक-बालिकाओ के लिए स्थापित वन्दे मातरम कुंज में भेल भोजनालय कक्ष कानिर्माण कर सेवा कार्यों में भविष्य में भी सहयोग प्रदान करेगा।
 भेल की ओर से महाप्रबंधक एच आर संजय सिन्हा और दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से राष्ट्रीय संयोजक संजय चतुर्वेदी के मध्य अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए।भेल के महाप्रबंधक संजय सिन्हा ने बताया कि भेल सदैव ही समाजिक दायित्वों का निर्वाहन करते हुए सेवा कार्यों मे सहयोग प्रदानकरता रहा है। इसी श्रृंखला में कुष्ठ रोगियों के बालक-बालिकाओं के लिए स्थापित वन्दे मातरम कुंज में भेल भोजनालय कक्ष का निर्माण कर सेवा कार्यों मेंसहयोग प्रदान करेगा। साथ ही भविष्य में भी सेवा कार्यों में सहयोगी बनकर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के साथ कुष्ठ रोगियों के लिए कार्य करेगा। इस अवसर परभेल के एजीएम पीके गुप्ता, डीजीएम जेबी सिंह, अलोक शर्मा, गगन यादव, प्रशांत खरेतथा भेल के अधिकारी उपस्थिति रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *