उत्तराखंड

भू-कानून के लिए गठित समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिपोर्ट

देहरादून। उत्तराखण्ड में भू-कानून के अध्ययन व परीक्षण के लिए गठित समिति ने आज सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
उत्तराखंड में भू-कानून के अध्ययन व परीक्षण के लिए गठित समिति ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। समिति ने प्रदेश हित में निवेश की संभावनाओं और भूमि के अनियंत्रित क्रय – विक्रय के बीच संतुलन स्थापित करते हुए अपनी 23 संस्तुतियां सरकार को दी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार शीघ्र ही समिति की रिपोर्ट का गहन अध्ययन कर व्यापक जनहित व प्रदेश हित में समिति की संस्तुतियों पर विचार करेगी और भू – कानून में संशोधन करेगी।
 इस दौरान समिति के सदस्य व श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, पूर्व आईएस अधिकारी  अरुण ढौंडियाल व डी.एस.गर्व्याल और समिति के पदेन सदस्य सचिव के रूप में सचिव राजस्व का कार्यभार संभाल रहे दीपेंद्र कुमार चौधरी मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *