टिहरी। नगर पंचायत के निकटवर्ती गांव नौगांव कमंदा में रविवार सुबह एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। हमले में ग्रामीण के हाथ और पीठ पर चोटें आई हैं। घायल का यहां प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ग्राम प्रधान पिंकी देवी ने बताया कि नौगांव कमंदा निवासी सुरजीत सिंह (59) रविवार सुबह 6 बजे के आसपास गांव से करीब 150 मीटर दूर बने देवी मंदिर जा रहे थे। इस दौरान मंदिर के निकट झाड़ियों में छिपे भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले से घबराकर उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिससे भालू भाग खड़ा हुआ। हमले में सुरजीत के हाथ और पीठ पर चोटें आईं हैं। घायल का सतपुली में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्राम प्रधान ने वन विभाग से गांव में विभागीय कर्मियों की गश्त लगाने की मांग की है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *