30 Jun 2025, Mon

धर्म, संस्कृति और सीमाओं की रक्षा करने वाले देश में अनेकों वीर सैनिक एवं महापुरुष पैदा हुए,जिनके त्याग और बलिदान से भारत ही नहीं अपितु पूरी दुनिया को एक नई प्रेरणा मिली जिस कारण आज देश का मस्तक पूरी दुनिया में ऊंचा उठा है….

हरिद्वार (कमलकिशोर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने हरिद्वार में अनेक घाटों का लोकार्पण किया। घाटों के लोकार्पण अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत के जरिये धर्म को जानने और समझने की कोशिश कर रही है। हरिद्वार महाकुंभ इसका उदाहरण है। हमारे महापुरुषों ने पूरी दुनिया को सनातन हिंदू धर्म की उत्कृष्टता और अलौकिकता का दर्शन कराया। इसलिए हमारा यह कर्तव्य बनता है कि हम अपने आचरण विचार से दुनिया को सही रास्ता दिखाएं और देश को पुनःविश्व गुरु बनाएं। उन्‍होंने देशवासियों से आह्वान किया कि दुनिया के कल्याण के लिए हमें अपने प्रयासों को निरंतर बनाए रखना होगा।
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हरिद्वार के कुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को विभिन्न घाटों का लोकार्पण एवं अवलोकन किया। इसके बाद स्वामी सर्वानंद घाट पर गंगा पूजन के बाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को धर्म,संस्कृति और देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले अनेकों महापुरुष पैदा हुए, जिन्होंने अपने त्याग और बलिदान से पूरी दुनिया को प्रेरणा दी और एक नई राह दिखाई। जिससे देश का भाल आज पूरी दुनिया में ऊंचा उठा है। हमारे ऋषि-मुनियों,सन्त परम्परा के ज्ञान,तप, तेज,त्याग और बलिदान से देश को विश्व गुरु बनाया। उन्होंने कहा कि हमें अपने गौरवशाली इतिहास और वीर पुरुषों का स्मरण व उन्हें हमेशा याद रखना होगा।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने देश की सीमाओं पर भारतीय सैनिकों के त्याग, समर्पण का उल्लेख करते हुए कहां कि जब हम देश की सीमा के भीतर सुख-चैन के साथ अपना कार्य कर पाते हैं,चैन की नींद सो पाते हैं,अपने परिवार और बच्चों का रक्षा कर पाते हैं। तो उसकी असल वजह यही है कि सीमा पर हमारे देश के वीर जवान हमारी रक्षा को अपना सर्वस्व बलिदान करने के लिए हर वक्त चेतन,सजग और सतर्क रहते हैं। हमारा कर्तव्य है ऐसे महापुरुषों,वीर जवानों की इस तपस्या को आगे ले जाएं और उसका अनुसरण करें। दुनिया को यह दिखा देना चाहिए कि हम बलिदान देने में पीछे नहीं हैं। इस अवसर पर संघ के प्रांत प्रचारक यदुवीर सिंह सिंह तथा क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख नरेश विकल, क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम जी, अखिल भारतीय सह संयोजक पर्यावरण गतिविधि प्रमुख श्री राकेश जैन आदि पस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *