देहरादून। भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विश्व संवाद केंद्र, देवभूमि विचार मंच तथा सजग सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वाधान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस बात की जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह प्रचार प्रमुख श्री संजय ने दी। उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल को नववर्ष की पूर्व संध्या पर जीएमएस रोड पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विश्व संवाद केंद्र की वार्षिकी 2021 तथा देवभूमि विचार मंच की पुस्तक मनोभाव का भी विमोचन किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व आईएएस अफसर रवि प्रकाश अरोड़ा करेंगे तथा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर शिव कश्यप कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर होंगे। मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया है।
वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर नगर में पथ संचलन का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक भाग लेंगे। बता दें हर वर्ष भारतीय नववर्ष के अवसर पर संघ द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *