देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रदेशभर में मंडल स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे प्रदेश अध्यक्ष मदन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन भी सुना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार आम आदमी की सरकार बनेगी, घर-घर तक जाने का काम करेगी। बतौर सीएम उत्तराखंड सरकार सेवा का काम करेगी। भाजपा के लिए सत्ता केवल सेवा का संकल्प होती है। उन्होंने कहा कि सरकार बनाकर जनहित से जुड़े सभी कार्यों को बहुत तेजी से विस्तार दिया जा रहा है। लोग चुनाव में कहते थे कि भाजपा नहीं आएगी, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा दोबारा बहुमत के साथ सत्ता में आई है।
सीएम धामी ने कहा 2025 का स्थापना दिवस बहुत ही खास होगा। उत्तराखंड की 25वीं वर्षगांठ पर विकास से जुड़ी सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिए ठाेस रणनीति बनाकर कार्य कर ही है। साथ ही, विकास कार्यों को पूरा करने के लिए डेडलाइन भी तय की गई है। इसके बाद 11 बजे से जीएमएस रोड पर स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयेाजित किया जा रहा है। जिसमें सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनेंगे। इसके बाद यहीं से कार्यकर्ता शोभायात्रा भी निकालेंगे, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए घंटाघर तक भी पहुंचेगी। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ता भी अपने घरों पर पार्टी झंडा फहरा रहे हैं। उत्तराखंड में लगातार जीत के रथ पर सवार भाजपा, इस आयेाजन के जरिए लोकसभा चुनाव तैयारियों में जुटने का संकेत दे रही है।
जिला, मंडल व बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन सुना। वहीं जीएमएस रोड स्थित कार्यक्रम स्थल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यों की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों की दी जानकारी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed