देहरादून। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का देशभर में हो रहे विरोध के बीच देहरादून में रविवार को भाजपा और हिंदू संगठनों ने इसके समर्थन में तिरंगा यात्रा रैली निकाली। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। भाजपा कार्याकर्ताओं की शक्ति प्रदर्शन रैली में भीड़ जुटने से सड़कों पर चारों तरफ जाम लगा रहा।
रैली परेड मैदान से चलकर एस्लेहॉल से होते हुए गांधी पार्क और पल्टन बाजार पहुंची। यहां प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी, सीएम योगी और अमित शाह के समर्थन में खूब नारे लगाए। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि यह रैली केवल भाजपाइयों या हिंदू संगठनों की ही नहीं है, बल्कि इसमें आम जनता भी शामिल है। जनता पीएम मोदी के इस फैसले के साथ है। रैली में जुटी भीड़ इस बात की गवाह है। इस दौरान सतर्कता बरतते हुए पुलिस ने भी कड़ी निगरानी बनाए रखी। रैली की ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई गई। वीडियो कैमरों के अलावा दो ड्रोन कैमरे भी लगाए गए थे। रैली के चलते पूरे शहर में रूट डायवर्ट किया गया था। रिस्पना पुल, चकराता रोड, आशारोड़ी, राजपुर रोड, परेड ग्राउंड, रेंजर्स ग्राउंड से लेकर रायपुर रूट और आईएसबीटी से वाहनों के रूट बदलने से कई जगह जाम लगा। वहीं चप्पे-चप्पे पर ट्रैफिक पुलिस भी तैनात रही। रैली में भाजपाई बड़ी संख्या में शामिल हुए।
सी.ए.ए. के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जलूस निकालकर किया जनजागरण


हरिद्वार। नागरिक संशोधन अधिनियम सी.ए.ए. के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के  आव्हान पर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा के संयोजन में माँ महामाया देवी प्रांगण से बिरला चैक तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जलूस निकालकर नागरिक संशोधन अधिनियम के पक्ष में जन जागरण किया। अगले साल 15 अप्रैल तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिक संशोधन अधिनियम के पक्ष में जो भी कार्य  व अभियान चलाए जाएंगे उसमें खुले समर्थन का ऐलान किया।
इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा नागरिक संशोधन अधिनियम सी.ए.ए के मुद्दे पर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल जनता को गुमराह कर रहे हैं जबकी नागरिक संशोधन विधेयक के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने संयुक्त रूप से देश की जनता के सामने स्पष्ट रूप से प्रकाशन किया जा चुका है नागरिक संशोधन अधिनियम लागू होने के उपरांत किसी भी देश के नागरिक की सदस्यता समाप्त नहीं की जाएगी और ना ही किसी को देश से बाहर निकाला जा रहा है उसके बावजूद भी कांग्रेस व विपक्षी दल लगातार इस मुद्दे को उठाकर देश की जनता का ध्यान भटकाने का कार्य कर रहे हैं इस झूठे प्रचार के विरुद्ध भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशहित, जनहित में जो भी जन जागरण अभियान चलाए जाएंगे उसमें बढ़-चढ़कर सहयोग किया जाएगा और खुले समर्थन के साथ मजबूती से विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दिए जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के आवाहन पर महामाया देवी प्रांगण से बिरला चैक तक जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के समर्थन में जन जागरण करते यशपाल सिंह, जय सिंह बिष्ट, मोहनलाल, राम कुमार पाल, राजकुमार कश्यप, श्याम जीत, मोतीराम, ओमप्रकाश भाटिया, पंडित मनीष शर्मा, प्रभात चैधरी बालकिशन कश्यप, विक्की गुप्ता अशोक शर्मा, रंजीत रावत, हरीश रतूड़ी, ओमप्रकाश कालयान, राजेश अरोड़ा, भूपेंद्र सिंह, सतीश कुमार प्रजापति, खुशीराम, अमरपाल, मंजू देवी, मुन्नी, रानी, सुमित्रा देवी, पुष्पा दास, आशा अरोड़ा, गीता देवी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *