उत्तराखंड

भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, डोईवाला व टिहरी पर नहीं हुआ निर्णय

दिल्ली/देहरादून। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।  भाजपा ने नौ सीटों पर फैसला लिया गया है।

डोईवाला सीट पर भाजपा ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। वहीं, ऋतु खंडूड़ी को कोटद्वार से प्रत्याशी बनाया गया है। केदारनाथ सीट पर शैलारानी रावत भाजपा की प्रत्याशी होंगी। भाजपा ने अब तक 68 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, जबकि दो सीटों पर डोईवाला व टिहरी पर प्रत्याशियों पर निर्णय होना बाकी है। झबरेड़ा (अजा) से राजपाल सिंह, पिरंकलियार से मुनीश सैनी, रानीखेत से प्रमोद नौनवाल, जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा, लालकुआं से मोहन सिंह बिष्ट, हल्दवानी से जोगेंद्रपाल सिंह रौतेला और रुद्रपुर से शिव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *