देहरादून। भाजपा के एक नेता का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो हवाई फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये वीडियो कब का है इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद से ही भाजपा विपक्ष के निशाने पर आ गई है। भाजपा नेता और गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी के चेयरमैन कुलदीप चैधरी के वायरल हुए एक वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, मंगलवार शाम से कुलदीप चैधरी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो हाथ में राइफल लिए हुए फायरिंग कर रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया। यहां तक कि सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ये वीडियो मंगलौर गुड़ मंडी स्थित लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति कार्यालय के बाहर का है। लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति चेयरमैन कुलदीप सिंह के फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में वीडियो फुटेज को भी हासिल कर ली है। पुलिस अधीक्षक देहात नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो कब का है और किस स्थान का है, इस बारे में पता किया जा रहा है। मंगलौर कोतवाली पुलिस को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच-पड़ताल के बाद ही पुलिस की ओर से कोई कदम उठाया जाएगा। Post navigation शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय समेत चार विधायकों की हो सकती है गिरफ्तारी शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या