देहरादून। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं पुनर्वास अधिकारी देहरादून ने अवगत कराया है कि गढवाल मण्डल के भूतपूर्व सैनिकों के पुत्रों को सेना, नौ सेना, वायु सेना एवं पुलिस में भर्ती हेतु 29 अक्टूबर से 56 दिनों का निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी देहरादून द्वारा किया जायेगा। प्रशिक्षण शिविर में भोजन व आवास की निःशुल्क व्यवस्था है। उन्होने अवगत कराया कि केवल जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 25 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर पुराना बुचणी नजदीक सब एरिया स्टेशन कैन्टीन में किया जायेगा। शेष जनपदों का चयन सम्बन्धित सैनिक कल्याण कार्यालयों में किया जायेगा। भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए आयु 17 1ध्2 से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास (45 प्रतिशत अंको से) है तथा भारतीय मूल के गोरखा हेतु केवल 10वीं पास) वजन 46 कि0ग्रा0 तथा सीना 77-82 सेमी होना चाहिए। उम्मीदवार के पास चिकित्सा प्रमाणपत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक, रिकार्डस आफिस का पार्ट-2 आर्डर एवं इण्डोमिनिटि बांडॅ साथ में लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। Post navigation पंचायत चुनाव का अंतिम चरण का मतदान 16 अक्टूबर को, चकराता ब्लाॅक की 74 पोलिंग पार्टियां रवाना पार्षदों ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी तो मेयर के पति ने मुंडवाया सिर