रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ के क्षेत्रपाल भैरवनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस मौके पर भक्तों ने दर्शन कर भगवान भैरवनाथ का आशीर्वाद लिया। भैरवनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही केदारनाथ मंदिर में सायंकालीन आरती भी बंद हो गई है। भगवान केदारनाथ के क्षेत्रपाल भैरवनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस मौके पर भक्तों ने दर्शन कर भगवान भैरवनाथ का आशीर्वाद लिया। भैरवनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही केदारनाथ मंदिर में सायंकालीन आरती भी बंद हो गई है। 29 अक्टूबर को केदारनाथ के कपाट भी बंद हो जाएंगे। पूर्वाह्न 11 बजे केदारनाथ के मुख्य पुजारी केदार लिंग, पश्वा अरविंद शुक्ला व अन्य लोग भैरवनाथ के मंदिर में पहुंचे। यहां पर विधि-विधान के साथ पूजा की गई। मुख्य पुजारी ने भगवान भैरव का श्रृंगार किया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *