देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार ने आज एक बड़ी कार्यवाही करते हुए लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे 20 चिकित्सकों की सेवायें समाप्त कर दी है। ये सभी चिकित्सक अपना योगदान देने के बाद से ही लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने आदेश गुरूवार को जारी किये। इन चिकित्सकों की नियुक्ति मार्च, 2018 तथा अप्रैल, 2019 में की गयी थी।
शासन के आदेश के अनुसार चमोली एवं हरिद्वार से तीन-तीन बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी से एक-एक, टिहरी से दो तथा उधमसिंहनगर से चार चिकित्सकों की सेवायें समाप्त की गयी है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *