देहरादून। उत्तराखंड के रुड़की में एक और कोरोना का का मरीज मिलने से प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 32 हो गई है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की संख्या के कारण शासन प्रशासन को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। दूसरी और सामाजिक संस्थाओं में भी इस संकट काल में अपना पूरा सहयोग शासन और प्रशासन से दे रही है।
देहरादून शहर हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित, अब तक आ चुके सबसे अधिक 18 संक्रमित मरीज
कोरोनाावायरस से संक्रमित मरीज बढ़ने पर सरकार ने देहरादून शहर को हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया है। वायरस का सामुदायिक फैलाव रोकने के लिए पूरे क्षेत्र में विशेष निगरानी व संक्रमित लोगों की पहचान के लिए एंटीबॉडी ब्लड टेस्टिंग की जाएगी।
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के सबसे अधिक पॉजिटिव मामले देहरादून में पाए गए हैं। प्रदेश में अब तक मिले कुल 32 संक्रमितों में से 18 देहरादून के हैं। कोरोना संक्रमित का पहला मामला भी देहरादून की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के ट्रेनी आईएफएस अफसर में मिला था।
इसके बाद एफआईआर, चकराता, डोईवाला, लक्खीबाग, कारगी ग्रांट, भगत सिंह कॉलोनी, चुक्खूवाला, सेलाकुई क्षेत्र के मरीजों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। सरकार ने कोरोना संक्रमित मरीजों के आधार पर देहरादून को हॉट स्पाट क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया है।





