देहरादून। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने आज शुक्रवार को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दी है। उन्होंने आज प्रेस गूलरभोज स्थित अपने कैंप कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी 20 से 23 जून के बीच हाईस्कूल और इंटर की शेष परीक्षाओं को संपन्न कराया गया जाएगा। इससे पहले 19 जून तक सभी स्कूलों को सैनिटाइज कराया जाएगा। पहले संपन्न हो चुकी परीक्षा में जो सेंटर थे। उन्हीं परीक्षा सेंटरों में परीक्षाएं आयोजित होंगी। लॉकडाउन के दौरान जिन सेंटरों को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। उनके निकट के किसी विद्यालय को परीक्षा सेंटर बनाया जाएगा।  आज इस आशय का शासनादेश सचिव शिक्षा उत्तराखण्ड शासन ने जारी कर दिया है। शासनादेश में कहा गया है कि आदेश जारी होने के पश्चात मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दिया जाए और 15 जुलाई तक समाप्त करंे। अवशेष परीषदीय परीक्षा का कार्य 20 जून से 23 जून में मध्य सम्पन्न कराया जाए।

 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *