उत्तराखंड

बागेश्वरः दुर्घटना में 5 पर्यटकों की दर्दनाक मौत

बागेश्वर। कोलकाता के 05 पर्यटकों की  बागेश्वर में  दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बागेश्वर के कपकोट से मुनस्यारी जा रही पर्यटकों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी है, जबकि सात पर्यटकों के घायल हो गये। घटना के बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।  बुधवार को दोपहर बाद पर्यटकों का वाहन मुनस्यारी जा रहा था। कपकोट से कुछ दूरी पर बेरीनाग मार्ग पर फरसाली से समीप अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया।

गाड़ी में 12 लोग सवार थे, जिसमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात पर्यटक घायल हैं। गया। गाड़ी में सवार घायलो को खाई से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से अस्प्ताल भेजा गया। मरने वाले पर्यटकों में दो पुरुष व तीन महिलाएं हैं। बताया जा रहा है सभी पर्यटक कोलकाता के हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। सभी पर्यटक बागेश्वर घूमने के बाद मुनस्यारी जा रहे थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *