गोपेश्वर/देहरादून। औली में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक मयंक गुप्ता पुत्र प्रमोद गुप्ता, निवासी सेक्टर-77, ग्रेटर नोएडा 26 जनवरी से लापता था। पुलिस के अनुसार, मयंक के परिजन उसे ढूंढते हुए जोशीमठ आए थे। परिजनों का कहना था कि मयंक ने उन्हें 26 जनवरी को फोन पर बताया था कि वह औली में 10 नंबर टावर के पास घूमने गया था। उसके बाद से ही परिजनों का मयंक के साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया।
इसके चलते वे जोशीमठ पहुंचे और होटलों व धर्मशालाओं में तलाश शुरू की। पुलिस ने आज सुबह 10 नंबर टावर के पास खोज की तो युवक का शव मिला। वहीं, उसकी बाइक संख्या रोपवे की पार्किंग में खड़ी मिली। रोपव-वे के रजिस्टर में भी उसकी एंट्री औली जाने के लिए दर्ज है। पुलिस के अनुसार शव मयंक गुप्ता का ही है। उसका शव बर्फ में दबा था। इस बार औली में रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है। इसके चलते हो सकता है कि ठंड के कारण उसकी मौत हो गई हो। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *