अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद में लौट रहे प्रवासियों के पंजीकरण और उनकी डाटा फीडिंग के संबंध में नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलैक्ट्रेट में एक बैैठक में उन्होंंने कहा कि जनपद में वापस लौटे प्रवासियों की मॉनिटरिंग व उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जानी है जिस हेतु एनआईसी देहरादून द्वारा एक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है जिस पर सभी विवरण अपलोड किया जाना है।
उन्होंने कहा कि इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रवासियों की डाटा फीडिंग के अलावा उनके स्वास्थ्य परीक्षण दैनिक आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें स्वरोजगार हेतु संबंधित प्रवासी द्वारा उनके योग्यता के आधार पर पंजीकरण किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी प्रवासी आ रहे हैं उनका विवरण अनिवार्य रूप से विकाखण्डों में नोडल अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाय ताकि उनका विवरण पोर्टल में चढाया जा सके। उन्होंंने कहा कि डाटा अपलोड करने के उपरान्त उनका वैरिफिकेशन भी किया जाय ताकि डाटा में गढबढी न होने पाये। जिलाधिकारी न इस कार्य मेें अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिये। इस बैठक में नोडल अधिकारी बीआरटी/सीआरटी डॉ एसके उपाध्याय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित लांबा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी,नोडल अधिकारी संजय कुमार, आशुतोष शरण सिन्हा, विनोद शर्मा आदि उपस्थित रहे ।
स्वरोजगार के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करें
अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी वाई0एस0रावत ने बताया कि उत्तराखण्ड शासन द्वारा निर्मित ‘‘होप पोर्टल’’ का प्रदेश के कुशल और अकुशल युवाओं का राज्य/जिले स्तर पर भी एक डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। जिसके आधार पर कुशल अनुभवी युवाओं को रोजगार/स्वरोजगार प्रदान किया जाना तथा अकुशल युवाओं का कौशल विकास प्रशिक्षण के उपरान्त रोजगार/स्वरोजगार प्रदान किया जाना परिलक्षित है। उन्होंने सभी युवा/युवतियों से होप पोर्टल- http%//hope.uk.gov.in पर अधिक से अधिक संख्या में आॅनलाइन स्वपंजीयन कराने की अपील की है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु 7536003331 पर सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि सुविधानुसार मोबाईल नम्बरों पर लिंक दिये जाने के साथ-साथ एसएमएस भी किया जा रहा है।