uksb logos
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में प्रदेश के नए पार्किंग क्षेत्र विकसित करने के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में अगले एक साल के भीतर पार्किंग स्थल विकसित किए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि जनपदों में भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार सरफेस पार्किंग, मल्टीलेवल पार्किंग और कैविटी पार्किंग के स्थल चिन्हित किए जाएं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा रोड पर भी अधिक से अधिक पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की जाए।
बैठक के दौरान सचिव श्री शैलेश बगोली ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न प्रकार की पार्किंग के लिए 27 स्थल चिन्हित किए गए हैं, जिनकी विभिन्न स्तरों में कार्यवाही गतिमान है। इस दौरान प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री बृजेश कुमार संत सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *