देहरादून। उत्तराखण्ड में गर्मी से आमजन बेहाल हो गया है। एकाएक बढ़ी गर्मी ने लोगों के पसीना छुटा दिया है। आगे ओर गर्मी बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग ने इस बारे में पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आगे आने वाले दिनों में गर्मी अभी और सताएगी। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के समस्त जिलों में विशेषकर मैदानी जिलों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। प्रदेश में शुक्रवार को तापमान 36.3 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक है। इस सीजन का यह सर्वाधिक तापमान है। गुरुवार को 35.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। पंतनगर का तापमान 37.2, मुक्तेश्वर का 24.3 नई टिहरी का 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले चार से पांच दिन तक पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 2 से 3 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। वहीं पहाड़ के 2500 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि 18 तारीख से मौसम में बदलाव होगा 19, 20 और 21 अप्रैल को देशभर में मध्यम से तेज बारिश ओलावृष्टि और अंधड़ चल सकती है। फसलों को नुकसान हो सकता है। किसानों को फसलें काटने के लिए अलर्ट किया गया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *