देहरादून। उत्तराखंड में प्याज के बेतहाशा बढ़ते दामों ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। बुधवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में प्याज सौ रुपये किलो बिका। लेकिन देहरादून के लालपुल, रायपुर और आईटी पार्क क्षेत्र में 120 रुपये किलो तक प्याज बेचा गया। सरकार के लाख दावों के बावजूद प्याज के दामों पर नियंत्रण नहीं हो रहा है। हाल यह है कि, थोक और फुटकर के रेट में प्रति किलो 25 से 45 रुपये प्रति किलो तक का अंतर है। देहरादून मंडी में बुधवार को प्याज के थोक रेट 75 रुपये किलो था। जबकि फुटकर में प्याज 100 से 120 रुपये प्रति किलो बेचा गया। हरिद्वार और रुड़की में भी प्याज बुधवार को सौ रुपये प्रति किलो बिका। कुमाऊं में पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रुद्रपुर और हल्द्वानी में सौ रुपये और नैनीताल में 110 रुपये किलो बिका। देहरादून मंडी के सचिव विजय थपलियाल का कहना है कि, जनवरी में ही प्याज के दामों में राहत की उम्मीद है। प्याज की जमाखोरी रोकने के लिए 11 नवंबर को खाद्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को छापेमारी करने को कहा था। लेकिन 23 दिन बीतने के बावजूद किसी जिले के डीएम ने कोई कार्रवाई नहीं की। खाद्य सचिव सुशील कुमार ने बुधवार को दोबारा सभी जिलाधिकारियों को जमाखोरी के खिलाफ अभियान चलाने को कहा है। खाद्य सचिव ने कहा कि, जमाखोरी करने वाले लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्याज की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन देहरादून। दून में प्याज की लगातार बढ़ने के कारण दून वासी त्रस्त है। जबकि सरकार इस मुद्दे पर मौन बैठी है। ऐसे में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि देश प्रदेश में इन दिनों जहंा प्याज लोगों के आखों से आसूं निकाल रही है। उन्होंने कहा कि मंहगाई आसमान पर पहंुच गयी है किन्तु सरकार इसकी सुध लेने को तैयार नही है। धस्माना ने कहा कि प्रदेश की त्रिवेन्द्र व केन्द्र की मोदी सरकार लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है। जिससे जनता में भय का वातावरण बना हुआ है। उन्होेंने कहा कि कांगे्रेस हर स्तर पर जनता के हितों की सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ेगी। वहीं सरकार इस मामले को लेकर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कर सकी है। ताकि जनता को राहत पहुंच सके। जनता के मर्म को समझते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज केन्द व राज्य सरकार के खिलाफ बल्लीवाला में प्रदर्शन व पुतला दहन किया गया है। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में मौजूद रहे। Post navigation श्राइन बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने किया विधानसभा कूच, रिस्पना पुल पर रोकने के दौरान हुई तीखी नोक झोंक सीएम ने नागरिकता बिल के प्रस्तावित संशोधन का स्वागत किया