उत्तराखंड

पौड़ीः अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति में गड़बडी

पौड़ी गढ़वाल। जनपद के अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति में गड़बड़ी का मामला समाने आया है। मामला समाने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दे दिये हैं। कुछ दिनांे पहले जनपद में अशासकीय विद्यालयों में लिपिक एवं अध्यापकों की नियुक्ति की गयी है। कुछ दिनांे पहले पौड़ी गढ़वाल जिले के ग्राम पयासू निवासी राजेश सिंह ने जिले के अशासकीय विद्यालयों इंटर कालेज गढ़कोट, इंटर कालेज जखेटी एवं इंटर कालेज डांगीधार में नियुक्तियों में गड़बड़ी की शिकायत की थी।
प्रकरण की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने अपर निदेशक माध्यमिक को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी की ओर से माध्यमिक शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल को दिए निर्देश के मुताबिक, शिकायत पर अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा से प्रकरण की जांच कराई गई। जांच में मिला कि इंटर कालेज गढ़कोट मांडलू में सहायक शिक्षक हिंदी के पद पर भर्ती में विशेषज्ञ की असहमति के बावजूद नियमों को ताक पर रखकर तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी ने नियुक्ति के लिए अनुमोदन कर दिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *