देहरादून। पेंशन के लिए बेटों ने अपनी मां की पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ऊखीमठ विकासखंड के क्यूंजा घाटी के कंडारा गांव की विनीता देवी को उसके पुत्र रवींद्र लाल व भाष्कर लाल ने बुरी तरह पीटकर घर से बाहर निकाल दिया है। महिला का एक हाथ टूट गया है और सिर पर भी टांके लगे हैं। जिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में पीड़ित महिला का कहना है उसके पति सेना में थे, जिनकी मौत के बाद उन्हें पेंशन मिल रही है। महिला के तीन पुत्र हैं, जिसमें दो की शादी हो गई है। दोनों शादीशुदा बेटों व पुत्रवधुओं की नजर पेंशन पर है और आए दिन उससे रुपये मांगते रहते हैं। रुपये नहीं देने पर गाली-गलौज के साथ मारपीट करते हैं। महिला ने बताया कि दो दिन पूर्व भी रुपये नहीं देने पर उन्होंने बुरी तरह से पीटा। बताया कि जब तीसरा बेटा बीच-बचाव के लिए आया तो उसके साथ भी मारपीट की। महिला ने जिलाधिकारी से उसके बेटों व पुत्रवधुओं के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *