देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरूद्ध में विभिन्न दलों के नेताओं एवं कार्यकताओं ने राजभवन कूच किया। बुधवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन में सर्वदलीय विरोध जताया गया। इससे पूर्व चीडबाग स्थित सैन्य धाम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शन में शामिल सभी नेताओं को बैरिकेड लगाकर रोक लिया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया गया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने बेरोजगार युवाओं को धोखा दिया हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल इस युवा और राष्ट्र विरोधी अग्निपथ योजना को वापस लेना चाहिए। उत्तराखंड के युवाओं को बचाने के लिए इस गलत योजना का लगातार विरोध किया जाएगा। इसके लिए लगातार सत्याग्रह चलाया जाएगा। कहा की सेना भर्ती उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा जरिया है। सालों से युवा इसकी रात दिन तैयारी कर रहे हैं। अब सीधी भर्ती की जगह अग्निवीरो की भर्ती कर युवाओं को झटका दिया गया। इस योजना को वापस लेने को लेकर केंद्र पर दबाव बनाया जाएगा। राज्य के प्रधान, महिला और पूर्व सैनिकों के जरिए पीएम को पत्र भेजे जाएंगे। पूर्व सैनिक परंपरा को बर्बाद करने वाली इस योजना का विरोध जारी रहेगा। विरोध जताने वालों में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उक्रांद अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, टीपीएस रावत, समर भंडारी, सुरेंद्र अग्रवाल, सत्यनारायण सचान, एसएस पांगती, आदि मौजूद रहे। Post navigation उत्तराखंड में जल्द ही ई-एफआईआर की सुविधा मिलेगी, घर बैठे ही दर्ज होगी एफआईआर आपदा से निपटने के लिए हरदम अलर्ट रहना आवश्यकः सीएम