देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के नेता हरक सिंह रावत के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ में कई ठिकानों पर की गई है। वन घोटाले और लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार यह कार्रवाई की गई। ईडी की यह कार्रवाई उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में कथित अवैध गतिविधियों से जुड़ी हुई है। Post navigation जय श्रीराम व भारत माता की जयघोष के बीच यूसीसी विधेयक उत्तराखंड विधानसभा में पेश आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक एवं पूर्व डीएफओ किशन चंद के आवास पर ईडी की छापेमारी, आय से अधिक सम्पत्ति मिली