उत्तराखंड

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सीएम ने की कई घोषणायें, पुलिस कर्मियों को मिलेगा 4600 ग्रेड पे

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, देहरादून में शहीद स्मारक पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित किया एवं कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार धनराशि में वृद्धि किये जाने, शहीद पुलिस कर्मियों के नाम पर स्कूल/सड़क का नामकरण किये जाने, देहरादून में राज्य पुलिस संग्रहालय/मेमोरियल की स्थापना करने की घोषणा की। उन्होंने पुलिस विभाग के प्रशिक्षण केन्द्रों में अतिथि वार्ताकारों के मानदेय में उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल की भाँति वृद्धि एवं 2001 बैच के पुलिस आरक्षियों को ₹4600 ग्रेड पे दिये जाने की घोषणा की।

 सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 20 साल की सेवा अवधि पूरी करने वाले 2001 बैच के पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ ही पुलिस कर्मियों की एक बड़ी मांग पूरी हो गई है। इसी के साथ सीएम ने देहरादून में पुलिस म्यूजियम बनाने और अपराधियों पर घोषित किए जाने वाली पुरस्कार राशि भी बढ़ाने की घोषणा की है।  गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2001 बैच के पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे दिया जाएगा, जबकि अन्य

4600 ग्रेड पे 20 साल की अवधि पर दिया जाता है, तकनीकी तौर पर इससे अभी 2001 बैच के करीब 1500 पुलिस कर्मी ही प्रभावित हो रहे थे, इस कारण उनकी मांग पूरी हो गई है। जबकि अन्य पुलिस कर्मियों के लिए भी इसका रास्ता साफ हो गया है। पुलिस कर्मियों के परिजन लंबे समय से इस मांग को लेकर आंदोलन चला रहे थे। सीएम ने देहरादून में पुलिस म्यूजियम बनाने और शहीद पुलिस कर्मियों के नाम पर स्कूल, सड़कों का नामकरण करने की भी घोषणा की है। इसके साथ ही ईनामी बदमाशों पर घोषित की जाने वाली पुरस्कार राशि भी विभिन्न स्तर पर दस गुना तक बढ़ाने की घोषणा की है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *